फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढूनी और राजेवाल में शुरू हुई रार, सीटों पर नहीं बन रही बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संयुक्त समाज मोर्चा के साथ पंजाब के चुनावी रण में उतरे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को पंजाब में अपने ही चुनौती देने लगे हैं। दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हमसफर रहे किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ही अब चढूनी को नजर अंदाज करने लगे हैं। दोनों के बीच यह दूरी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू हुई है। गुरनाम सिंह अपने दल के लिए कम से कम 25 सीट मांग रहे हैं, लेकिन राजेवाल उनको 9 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि इन हालात को देखते हुए वह पूरे पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। अभी तक वह 45 से 50 प्रत्याशियों को चुनाव के लिए तैयार कर चुके हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में प्रत्याशियों को लेकर राजेवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे संयुक्त समाज मोर्चा की बैठक में गुरनाम चढूनी पहुंचे थे, जहां उन्होंने राजेवाल से सीटों को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद दोनों ने प्रत्याशियों की घोषणा पर रोक लगा दी थी। बुधवार को राजेवाल के मोर्चा की ओर से 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद से चढूनी और राजेवाल में विवाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें