फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : शहर से कूड़ा एकत्रित कर उठाने में तीन कंपनियों ने दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की तरफ से घरों से कूड़ा एकत्रित करना, छांटना और गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाया गया टेंडर वीरवार को खुल गया। श्री श्याम एसोसिएट, पूजा कंसल्टेशन कंपनी और मैसर्ज लॉर्ड शिवा इंटरप्राइजेज ने टेंडर भरा है। टेक्निकल विड खोलने के बाद फाइनेंशियल विड खोल दी जाएगी। इसके बाद एल वन कंपनी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। टेंडर अलॉट करने के साथ ही कंपनी को पंचकूला नगर निगम क्षेत्र से कूड़ा एकत्रित करना शुरू करना होगा।
विज्ञापन

चयनित एजेंसी को पहले एक साल के लिए काम दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन का काम एजेंसी के जरिए शुरू होने के बाद लोगों को मासिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। पूरे निगम एरिया से करीब 143 टन रोजाना कूड़ा निकलता है। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि चयनित एजेंसी को हर घर से कूड़ा एकत्रित करना होगा। कामर्शियल एरिया, पब्लिक और आवासीय क्षेत्र के डस्टबिनों से भी कूड़ा उठाना होगा। गाड़ियों पर कूड़ा एकत्रित करने के लिए समय सारणी लिखनी होगी। वहीं एजेंसी को पिट्स, विंडरोज, बायो मेथेनेशन, आरडीएफ पेलेट्स इत्यादि प्लांट का टेक्नोलॉजी के हिसाब से नगर निगम की सलाह से प्रोसेसिंग करनी होगी।
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि एजेंसी को शहर के किसी भी घर से, वल्क वेस्ट जनरेटर, संस्थान और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से कोई भी चार्ज लेने का अधिकार नहीं होगा। एजेंसी को एनजीटी की हिदायतों के अनुसार शहर के कूड़े को अलग-अलग करके डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाना होगा। अर्बन लोकल बॉडी विभाग की कंसल्टेशन के हिसाब से पूरा कूड़ा 12 बजे से पहले इकट्ठा करना होगा। गौरतलब है कि इस समय शहर के अलग-अलग सेक्टरों में कई कूड़ा एकत्रित करने वाले लोग काम कर रहे हैं, जोकि शहरवासियों से मनमाने रेट्स वसूल ले रहे हैं। अपनी मर्जी से कूड़ा एकत्रित करने आते हैं और कई बार आते भी नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अब नगर निगम द्वारा एजेंसी को काम सौंपने के बाद शहर वासियों को ऐसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय यह लोग कूड़ा भी अलग नहीं करते, जिस कारण स्वच्छ सर्वेक्षण में भी निगम को काफी नंबरों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें