फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले दुकानदार से ढाबा संचालक ने की मारपीट,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शहर के मुख्य बाजार में मोबाइल रिपेयर करने वाले दुकानदार से मारपीट के आरोप में पुलिस ने ढाबा मालिक सहित उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता आनंद कुमार निवासी मॉडल टाउन पिंजौर ने बताया कि उसके पड़ोस में पाल दा पंजाबी ढाबा के मालिक अमरेन्द्र और उसका बेटा रूबल उसकी दुकान के बाहर नाली में सब्जी के छिलके और गंदा पानी डाल देते हैं। इससे वहां गंदगी इकट्ठी हो जाती है। जब उसने ढाबा मालिक को गंदगी डालने से मना किया तो वे बुरा मानने लगे।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब 5 बजे आरोपी रूबल को जब सब्जियों के छिलके उसकी दुकान के आगे नाले में डालने से मना करते हुए उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वह अपनी दुकान में चला गया। इसके थोड़ी देर बार आरोपी ढाबा मालिक अमरेन्द्र, रूबल अपने चार कारिंदों के साथ उसकी दुकान में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। अमरेन्द्र ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान को खाली कर वहां से जाने की बात कही। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी अमरेन्द्र और उसके बेटे रूबल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें