फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : अब एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ेंगी साइकिलें, एचएसवीपी ने 100 करोड़ का बनाया प्लान, टेंडर की तैयारी

विज्ञापन
एलिवेटेड साइकिल ट्रैक का मॉडल। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। बढ़ते प्रदूषण को कम करने और शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगाने के उद्देश्य से एचएसवीपी ने एलिवेटेड साइकिल ट्रैक बनाने की योजना तैयार कर ली है। शहर में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) की तर्ज पर साइकिल चलाने के बाद नगर निगम ई-बाइक चलाने पर भी मंथन कर रहा है। इसी कड़ी में साइकिल को बढ़ावा देने और नालों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पर्यावरण को हो रही क्षति को ध्यान में रखकर साइकिल प्रमोशन पर खास फोकस करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बाद एलिवेटेड साइकिल ट्रैक की अवधारणा पंचकूला के लिए बिल्कुल नई है। इस योजना पर कई माह से काम भी चल रहा है। 100 करोड़ के इस योजना का डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। आठ मीटर चौड़े और साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस ट्रैक की एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक के सक्षम कंसलटेंट ने प्रस्तुति दी थी, जिसकी काफी सराहना हुई है। प्रस्ताव से जुड़ी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रस्ताव हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी का है। इसको जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।
नालों का सौंदर्यीकरण भी होगा
शहर के सौंदर्यीकरण और लोगों की सहूलियत के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सिंह नाला चो और मनसा देवी नाले पर एलिवेटेड साइकिल ट्रैक बनाने की योजना बनाई है। यह ट्रैक करीब 100 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इससे हादसों में भी कमी की उम्मीद है। चाहे गर्मी हो या बारिश, ट्रैक पर साइकिल चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। चाहे 8 साल का बच्चा साइकिल चलाए या फिर 80 साल का बुजुर्ग, सबकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस ट्रैक की प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरे क्षेत्रों में भी तैयार किया जाएगा प्रस्ताव
एलिवेटेड साइकिल ट्रैक आठ मीटर चौड़ा होगा। इसमें दोनों तरफ एक-एक मीटर फुटपाथ भी शामिल है। इसे साढ़े तीन किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा। एमडीसी में प्रोजेक्ट सफल होने के बाद आने वाले समय में शहर के दूसरे क्षेत्रों में भी इस तरह के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसकी पुष्टि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन एनके पायल ने की है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का प्रस्ताव फाइनल स्टेज पर है। यह योजना विभाग के मुख्य प्रशासक का है, उनके प्रयासों से ही योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें