फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : नाले का सौंदर्यीकरण के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-1 से राजीव-इंदिरा कॉलोनी तक बहने वाले नाले पर सौंदर्यीकरण और पौधरोपण करने के लिए रिटेनिंग वॉल बनाने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर-2 के पार्षद सुरेश वर्मा ने इसका शुभारंभ किया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को इस कार्य पर करीब 6.32 करोड़ रुपये खर्च करने हैं।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण की दृष्टि से नाले के साथ-साथ 100 बैंच, 651 अशोक और नीम के पेड़, 648 पलमेरिया और आम के पेड़, 2598 शरबस लगाए जाने थे। इसके अलावा 3.25 एकड़ पर ग्रासी लॉन बनाया जाना है। सुरेश वर्मा ने बताया कि एमडीसी सेक्टर-1 और 4 के नागरिकों की बहुत पुरानी मांग है। यहां से गुजरने वाले प्राकृतिक नाले की वजह से लोगों को गंदगी और घासफूस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चार किलोमीटर में लगाए जाएंगे अशोक और नीम पौधे
इस समस्या का समाधान कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चार किलोमीटर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए अशोक और नीम और अन्य पौधे इस नाले के बर्म के ऊपर और फुटपाथ के आसपास लगाएगी। सुरेश वर्मा का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल का संकल्प है कि वह शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाएं रखेंगे। इसी क्रम में यह काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नालों के सौंदर्यीकरण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने को कहा है। इस अवसर पर एक्सईएन एनके पायल, सचिव भाजपा जिला सुरिंदर मनचंदा, जेई एचएसवीपी राजेश चौहान, पंकज शुक्ला, चौ. धर्मपाल, पं. लाल चंद, संजीव अग्रवाल, ममता सिंघल, सुरेश कुमार, मनिंदर सिंह माखन, रवि कुमार और ठेकेदार कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें