फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपलिंग के नाम पर तंग करने वाले अधिकारियों को उपमुख्यमंत्री सोनी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने शुक्रवार को जिलों में तैनात फूड और ड्रग प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि वह लोक हित को मुख्य रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। मुख्यालय में फील्ड अधिकारियों के साथ पहली बैठक में उन्होंने कहा कि जिलों में तैनात फूड ब्रांच के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राज्य के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ही मिलें। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे दुकानदारों को सैंपलिंग के नाम पर तंग न किया जाए।
विज्ञापन

सोनी ने अधिकारियों को कहा कि वह मासिक सैंपलिंग के लक्ष्य को नए सिरे से तय करें। उन्होंने फूड अधिकारियों को कहा कि सिर्फ मासिक लक्ष्य पूरा करने के लिए ही सैंपलिंग न करें, बल्कि लोगों को घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर नकेल कसने के लिए ऐसे दुकानदारों की सैंपलिंग को यकीनी बनाएं।
उन्होंने ड्रग ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित करें कि राज्य में किसी भी प्रकार का मेडिकल नशा न बिके। उपमुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार संबंधी जिस भी अधिकारी, कर्मचारी की शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने राज्य वासियों से अपील की कि यदि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का कोई अधिकारी, कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो उस संबंधी सूचना उनके ध्यान में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें