फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बतौड़ के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पॉलिटिकल साइंस के शिक्षक सहित अन्य सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

निवर्तमान सरपंच लक्ष्मण दास व विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कहा कि हमारे गांव के विद्यालय में पहली से लेकर बारहवीं तक कुल एक हजार के लगभग छात्र-छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन पिछले कई महीने से स्कूल में पॉलिटिकल साइंस व अन्य व विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। विद्यालय में सभी विषयों को पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग विद्यालय के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा व ग्राम पंचायत बतौड़ के लोग कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन आज तक विद्यालय में जरूरत के मुताबिक एक भी शिक्षक नहीं भेजा गया। इस कारण स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों में विभाग के प्रति रोष है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सरपंच व विद्यार्थियों के अभिभावकों की इस समस्या को जायज मानते हुए तुरंत प्रभाव से शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक भेजने के आदेश दिए। इस अवसर पर भगवानपुर के निवर्तमान सरपंच जितेंद्र सैनी, सोहन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें