फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मुख्यमंत्री आवास के पास संदिग्ध हालत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के पास एक पार्क में बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित पंजाब मुख्यमंत्री आवास के पास राजिंद्रा पार्क में करीब 25 वर्षीय एक युवक बेसुध पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।
अक्तूबर 2012 में मुख्यमंत्री आवास के पास राजिंद्रा पार्क के पास गुब्बारे बेचने वाले युवक तेज प्रताप सिंह की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस केस को पुलिस आज तक नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें