पंचकूला। अधिवक्ता परिषद पंचकूला की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में यज्ञ दत्त शर्मा को जिला अध्यक्ष और पंकज भंवरा को महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं रणवीर सूद, विजय वर्मा और सुभाष शर्मा को संरक्षक बनाया गया। नई कार्यकारिणी में आर्यन कुश को कोषाध्यक्ष, गगन शर्मा को मीडिया संयोजक और मोहित शर्मा को युवा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ओम प्रकाश माहौर, विक्रम राणा, नवदीप बजाज, बलजिंदर सिंह, अलका जोशी और सोनिया सैनी समेत अन्य अधिवक्ताओं को भी विभिन्न दायित्व दिए गए। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा ने परिषद को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प जताया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो