फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों को लेकर दिल्ली और पंजाब आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की रोडवेज बसों की दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने पर लगी रोक को लेकर दिल्ली और पंजाब सरकार आमने-सामने आ गई हैं। पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्राइवेट बसों के बजाय वह सरकारी बसों को दिल्ली में आने की इजाजत दें। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। राजा वड़िंग ने पत्र लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।
विज्ञापन

दिल्ली परिवहन विभाग ने नवंबर 2018 में पंजाब सरकार की बसों के हवाई अड्डे तक जाने पर रोक लगा दी थी। ये बसें राज्य के विभिन्न शहरों से हवाई अड्डे तक जाने वाले यात्रियों को सस्ती दरों पर सफर मुहैया करवाने के लिए चलाई जा रही थीं। राजा वड़िंग ने कहा कि दिल्ली सरकार की आम लोगों के प्रति बेरुखी का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली परिवहन विभाग ने प्राइवेट बस ऑपरेटरों को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक बसें चलाने की आज्ञा दी हुई है।
वड़िंग ने कहा कि राज्य का परिवहन मंत्री होने के नाते लोगों को सस्ती और बढ़िया सेवाएं प्रदान करना मेरा प्राथमिक दायित्व बनता है और मैं पहले दिन से ही इस दिशा में काम कर रहा हूं। मैंने, दिल्ली सरकार द्वारा लंबे समय से लटकाए जा रहे इस मुद्दे के हल के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से निजी तौर पर मिलने के लिए उचित तारीख और समय मांगा है ताकि पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक सरकारी बस सेवा बंद करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करवा सकूं।
विज्ञापन

चार बार मांगा जा चुका समय
पंजाब के परिवहन मंत्री ने विभाग के पत्रों का ब्योरा देते हुए बताया कि परिवहन विभाग ने 29 अक्तूबर, 2019 और 16 मार्च, 2020 को दिल्ली के मुख्यमंत्री और 24 सितंबर, 2019 और 24 फरवरी, 2021 को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को पत्र लिखे थे। इसके अलावा दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ कई मीटिंगें की गईं और कई अनुरोध भी भेजे गए, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें