फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें डीसी-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी डीसी, एसपी को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन स्थलों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। मुख्य सचिव शुक्रवार को यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवैध खनन की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

कौशल ने डीसी को निर्देश दिए कि अवैध खनन एवं पर्यावरण से संबंधित हिदायतों का पालन सुनिश्चित किया जाए। अवैध खनन रोकने के लिए अधिकारी एक्शन प्लान तैयार कर उसे सख्ती से लागू करें। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए कोई ढील न बरती जाए। जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, उसके विरुद्ध निर्धारित मापदंडों के अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। अधिकारी जिला टास्क फोर्स की बैठक नियमित रूप से करने के साथ-साथ खनन क्षेत्रों का समय-समय पर निरीक्षण करें।
मुख्य सचिव ने एसपी को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन के संबंध में पहले से दर्ज मामलों में भी कार्रवाई को गति दें और न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में ठोस पैरवी करें। सभी जिलों में अवैध खनन के नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। अवैध खनन वाले क्षेत्र में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की जाए। गंभीर एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए गांव स्तर पर ग्राम सचिव एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें