बेटी ने घर में लगाया फंदा
आहत होकर पूजा ने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इसी दाैरान हवा सिंह ने अपने बेटे से कहा कि वह कुछ देर में अस्पताल वापस आ रहे हैं। लेकिन वे अस्पताल नहीं लाैटे।
पिता ने पेड़ से लटककर दी जान
हवा सिंह देर रात सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पहुंचे और वहां पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही सेक्टर-21 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर सैंपल एकत्रित किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दो आत्महत्याओं से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। मंगलवार को बेटी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को हवा सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जांच अधिकारी सिंह राज ने बताया कि नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।