फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और स्नैचिंग के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत पांच को दबोचा

विज्ञापन
सेक्टर-39 थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी और स्नैचिंग के आरोपी - फोटो : 27cty1010.JPG
विज्ञापन
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी के मामले में तीन नाबालिगों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल, चेन, रिंग, एक बाइक, एक बैटरी, दो फर्जी नंबर प्लेट समेत 12 हजार की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान बुड़ैल निवासी गौरव (18), विनोद (18) और तीन नाबालिगों के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस के अंतर्गत सूचना मिल रही थी कि अलग-अलग सेक्टरों में बाइक चोरी, स्नैचिंग, घरों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। इसके बाद थाना प्रभारी अमनजोत सिंह ने टीम का गठन किया और गुप्त सूचना पर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनसे दो मोबाइल, चेन, रिंग, एक बाइक, एक बैटरी, दो फर्जी नंबर प्लेट समेत 12 हजार नकदी बरामद की है।
ये केस सुलझाए
पुलिस के अनुसार आरोपियों के गिरफ्त में आने से सेक्टर-39 थाने में दर्ज दो बाइक चोरी, दो स्नैचिंग और एक घर में चोरी के केस को सुलझा लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी विनोद और गौरव 9वीं तक पढ़े हैं और नशे के आदी हैं। बता दें कि इससे पहले भी सेक्टर-39 थाना पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे कई मामले सुलझे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें