फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के कार्यक्त्रस्मों में एकत्रित नहीं की जाएगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 महामारी के फैलाव के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोहों में भीड़ एकत्रित न करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को जिला अधिकारी उनके आवास पर जाकर सम्मानित करेंगे। वेबकास्ट के जरिये कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव कार्यालय ने गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी मंडलायुक्तों, डीसी, एसडीएम को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समारोह के दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होगी। मास्क पहनना जरूरी है। समुचित सेनिटाइजेशन, उचित स्वच्छता, बड़ी सभाओं से परहेज, गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों पालन करना अनिवार्य रहेगा।
सभी कार्यक्रमों को इस तरह से आयोजित करना होगा कि लोगों को बड़ी सभाओं से बचाया जा सके। कोई पीटी शो नहीं होगा। कमजोर व्यक्तियों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इन गतिविधियों से दूर रखा जाएगा। मार्चपास्ट में गृह मंत्रालय एवं हरियाणा राज्य के कोविड-19 से दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराने बारे केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें