फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रुपया दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रुपया दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी को दी है। आरोपी ने पंचकूला, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य शहरों के करीब पांच हजार लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रताप ने डीसीपी को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने रुपया दोगुना करने का लालच देकर ठगी की है। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने इस मामले में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्होंने एक कंपनी बनाई है। कंपनी बनाने के बाद लोगों को रुपया दोगुना करने के लिए होटलों में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के नाम से कार्यक्रम कर स्थानीय लोगों को बुलाते हैं। इसके बाद रुपया दोगुना करने का सपना दिखाते हैं। इसके बाद लोगों ने कंपनी मेंं रुपये लगाने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2024 से कंपनी की तरफ से ब्याज नहीं दिया जा रहा था। जब उन्होंने कंपनी के मालिक को फोन किया तो वह स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद शिकायत दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें