पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार, तीन अब भी फरार
- फोटो : अमर उजाला
साइबर ठगों ने बचपन का दोस्त बनकर पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी 76 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 2.30 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
शिकायत के अनुसार, 6 अक्तूबर को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को डॉ. बलजीत बताते हुए खाते में 7.50 लाख रुपये भेजने की बात कही और फर्जी रसीद भेज दी। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने खुद को बलजीत का रिश्तेदार लवप्रीत बताकर उसके पिता को हार्ट अटैक आने और इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने का हवाला दिया।
उसकी बातों में आकर पीड़ित ने तीन बार में 2.30 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा पैसे मांगने पर उन्हें शक हुआ। असली दोस्त से संपर्क करने पर ठगी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने व्हाट्सऐप संदेश भी डिलीट कर दिए।