फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में सैर करने निकले भाजपा पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला

Mon, 27 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
वार्ड नंबर-13 के पार्षद रविकांत स्वामी के बड़े भाई लक्ष्मीकांत स्वामी पर रविवार सुबह कार सवार अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। इन हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। स्वामी पंचकूला सेक्टर-8 में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी के बड़े कारोबारी हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह सुबह करीब 6:45 बजे लक्ष्मीकांत स्वामी सैर के लिए घर से अपने डॉगी को साथ लेकर निकले थे। सैर करते हुए वह सेक्टर के मार्केट के पीछे पहुंचे। इस बीच इटियोस कार में सवार चार-पांच युवक आए और उन पर रॉड एवं तलवारों से हमला कर दिया।

इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में लक्ष्मीकांत स्वामी के शरीर के कई हिस्सों और दाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद घायल लक्ष्मीकांत ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत पंचकूला सेक्टर-21 के अलकेमिस्ट अस्पताल में उन्हें दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर है। इसके बाद उनके पैर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल लक्ष्मीकांत के बयान लेने पहुंची, लेकिन उनकी स्थिति ठीक न होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया। 

पार्षद रविकांत स्वामी ने बताया कि आरोपियों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की किसी के साथ दुश्मनी नहीं है, पता नहीं कि आरोपी  कौन थे और हमला क्यों किया। पार्षद रविकांत स्वामी ने बताया कि अब उनके भाई की हालत खतरे से बाहर है। 

कोट
सेक्टर-8 मार्केट के पीछे लक्ष्मीकांत स्वामी से मारपीट की गई है। पुलिस उनके बयान लेने गई थी, लेकिन वह अनफिट थे। उनके बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। 
विज्ञापन

-ललित कुमार, थाना  प्रभारी सेक्टर-5 पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें