कालका हाउसिंग बोर्ड स्थित एक फास्ट फूड की बंद पड़ी दुकान में सोमवार सुबह अचानक ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोग व दुकानदार सहम गए। धमाके से दुकान के शटर के चिथड़े उड़ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंचकूला के कालका में ब्लास्ट हुआ है। यह धमाका एक दुकान में हुआ है। धमाके की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। घटना कालका हाउसिंग बोर्ड स्थित एक फास्ट फूड की है। सोमवार सुबह फास्ट फूड की बंद पड़ी दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी के आसपास के लोग और दुकानदार सहम गए। धमाके की वजह से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दुकान के शटर के साथ साथ दुकान की दीवार भी टूट गई। गनीमत रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विश्वास मंगला उक्त किराए की दुकान में फास्ट फूड का काम करता है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान में तेज धमाका हुआ जिसके चलते दुकान के शटर के चिथड़े उड़ गए साथ ही लोहे के शेड से निर्मित छत गिर गई। और दुकान की दीवार भी टूट गई। घटना में दुकान की दीवार टूट कर साथ लगते घर अंदर खड़ी दो कारों के ऊपर जा गिरी, दीवार गिरने से कारों को काफी नुकसान पहुंचा है, वहीं घर में खड़ी एक बाइक भी दीवार के नीचे दब गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। हालांकि अभी तक ब्लास्ट का कारण पता लग नहीं पाया है।