फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. के घर से फॉरेन करंसी उड़ा कर ले गया नौकर काबू, एक हजार यूएस डॉलर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई प्रोफेसर के घर से हजारों डॉलर उड़ाकर ले गया नौकर काबू
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार यूएस डॉलर बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-24ए में पीजीआई प्रोफेसर के मकान नंबर-75 से हजारों डॉलर चोरी कर फरार नौकर केवल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-24 चौकी के इंचार्ज एसआई अशोक कुमार व उनकी टीम ने आरोपी को गुप्त सूचना पर सेक्टर-17 बैंक स्क्वेयर से दबोचा। वह चुराए गए डॉलर बदलवाने की फिराक में वहां घूम रहा था। आरोपी फॉरेन एक्सचेंज के किसी कारोबारी को फांसता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार यूएस डॉलर बरामद किए हैं। अन्य देशों की चुराई करेंसी के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी नौकर केवल पीजीआई के प्रोफेसर कृष्ण गाबा के मकान में घरेलू नौकर था। 15 दिन पूर्व वह किसी को बताए बिना घर से चला गया था। प्रोफेसर के फोन करने पर भी वह चंडीगढ़ लौटने की बात पर टाल मटोल करता रहा। प्रोफेसर व उनके पारिवारिक सदस्यों ने शक होने पर घर की जांच की तो लाखों रुपये के डॉलर चोरी होने का पता लगा। आरोपी अलमारी से 2 हजार यूएस डॉलर, 600 कैनेडियन डॉलर, 250 यूरो, 350 स्विस फ्रांस, 300 सिंगापुर डॉलर और 20 हजार रुपये लेकर रफू चक्कर हो गया था। शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पंजाब के मुक्तसर निवासी आरोपी नौकर केवल पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शिकायतकर्ता कृष्ण गाबा सेक्टर-24 में परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा यूएस में डॉक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें