फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेहलों के पास पुलिस-गैंगस्टर्स के बीच फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेहलों के पास पुलिस-गैंगस्टर्स के बीच फायरिंग
विज्ञापन

गैंगस्टर लाली की टांग पर लगी गोली, दोनों गैंगस्टर गिरफ्तार
पटियाला से पुलिस की टीम कर रही थी पीछा, डेहलों में की घेराबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डेहलों के पास मंगलवार रात आर्गेनाइज क्राइम कंट्रोल यूनिट की टीम और गैंगस्टरों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से क्रास फायरिंग हुई जिसमें टांग में गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया। इसके बाद टीम ने दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया। घायल गैंगस्टर की पहचान अमरवीर सिंह लाली और उसके साथी कुलदीप सिंह काका के रुप में हुई है। घायल लाली को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस हमले में एक मुलाजिम को भी मामूली चोट लगी है। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद महानगर की पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार ओसीसीयू की एक टीम मंगलवार दोपहर से ही दोनों गैंगस्टरों के लिए ट्रैप लगाए थी। टीम की अगुवाई एसआई हरदीप सिंह कर रहे थे। उनके साथ किरपाल सिंह भी थे। टीम को पता चला कि दोनों गैंगस्टर पटियाला में हैं तो पुलिस की टीम पटियाला पहुंची, लेकिन दोनों गैंगस्टर लुधियाना की तरफ निकल चुके थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का पीछा करना शुरू किया। दोनों आरोपी स्विफ्ट कार में सवार थे। जब वे दोनों डेहलों में खाने को रुकने लगे तो पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस टीम को देखते ही दोनों गैंगस्टरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान गैंगस्टरों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस की एक गोली लाली की टांग पर जा लगी। जिससे वह गिर गया। कुलदीप को भी मुलाजिमों ने घेर लिया। दोनों के कब्जे से पहले मुलाजिमों ने हथियार लिए और घायल लाली को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद लुधियाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट कार मालेरकोटला साइड से आई थी। चौक के पास ही गोलियां चलने की आवाज आई तो वहां एक दम से भगदड़ मच गई। बाद में पता चला कि गाड़ी में गैंगस्टर सवार थे। जिन्हें पुलिस काबू करने आई थी।
विज्ञापन

गैंगस्टर लाली ने कांग्रेसी नेता को दी थी जान से मारने की धमकी
टीम में शामिल एक मुलाजिम ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर लाली के खिलाफ पंजाब के अलग अलग थानों में करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से वांछित था। लाली ने कुछ समय पहले कांग्रेसी विधायक नवतेज सिंह चीमा को जान से मारने की धमकियां भी दी थी। जिसके बाद कांग्रेसी विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे रखी थी।
--कोट--
दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया गया है, उनसे हथियार भी बरामद किए गए है।
कुंवर विजय प्रताप सिंह, आईजी, इंचार्ज, ओसीसीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें