ट्रक को फैक्टरी में लगवाने में नाम पर की धोखाधड़ी केस दर्ज
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ट्रक को दवाइयों की फैक्टरी में किराए पर देने की बजाय अवैध शराब के धंधे में लगाने पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। सुनील कुमार निवासी गेट नंबर 4 खडग मंगोली पंचकूला की शिकायत पर दीपक गुलिया निवासी पैंटा होम वीआईपी रोड जीरकपुर, लक्की निवासी खड़ग मंगोली एवं अनंत राम निवासी अजम शाहपुर हिसार और सतिंद्र भंडारी उर्फ सोनू भंडारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि खड़ग मंगोली के ही लक्की ने उसे बताया था कि उसने भंडारी की दवाइयों की कंपनी में अपनी गाड़ी 80 हजार रुपये प्रतिमाह के किराये पर लगा रखी है। इसके अलावा गाड़ी की रिपेयर, मेंटीनेंस और ड्राइवर कंपनी का है। लक्की ने सुनील को कहा कि वह उसकी गाड़ी भी भंडारी की कंपनी में लगा देगा। जसपाल सिंह उर्फ जस्सी और कृष्ण कुमार जोकि पंचकूला ट्रक यूनियन के सदस्य है, उनकी भी गाड़ियां भंडारी की कंपनी में लगवा रखी है। लक्की ने सुनील को कहा कि तेरे पास ट्रक है, जिसका ज्यादा किराया बनेगा। लक्की ने कंपनी के मैनेजर दीपक गुलिया से बात करके उसकी गाड़ी के एक लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से लगवाने का आश्वासन दिया। दीपक गुलिया और अनंतराम जो कंपनी का ट्रांसपोर्ट सुपरवाइजर है, ने सुनील को मिलवाया और दीपक गुलिया ने सुनील को जून 2018 को पचास हजार रुपये दे दिए और गाड़ी की चाबी, कागजात ले लिए। लेकिन बकाया राशि नहीं दी। 27 अगस्त 2018 पुलिस का सुनील को फोन आया कि तेरी गाड़ी शराब के केस में बस्ती (यूपी) में फंसा रखी है। सुनील ने शिकायत में कहा कि उसे आरोपियों ने दवाइयों की फैक्टरी में लगवाने के बहाने ट्रक से अवैध कार्य किया है। पुलिस ने धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।