ऑटो चालक ने बुजुर्ग से झपटा 1200 रुपये, केस दर्ज
ऑटो में सवार था पीड़ित, किराया देने लगा तो आरोपी ने झपटे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 में बुधवार देर रात 12.40 बजे एक बुजुर्ग से ऑटो चालक 1200 रुपये झपटकर फरार हो गया। वारदात के समय बुजुर्ग सेक्टर-16 अस्पताल जा रहा था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
धनास निवासी रामचंद्र (65) पीजीआई गया था। देर-रात करीब साढ़े बारह बजे वह सेक्टर-16 जाने के लिए पीजीआई चौक के पास से ऑटो में बैठा। सेक्टर-10 के बस स्टॉप पर पहुंचा तो वह 20 रुपये किराया देने लगा। इसी बीच उसके हाथ में पकड़े 1200 रुपये लेकर ऑटो चालक फरार हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने एरिया में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुुलिस पीजीआई से मध्यमार्ग पर चलने वाले ऑटो का पता लगा रही है कि रात को इस रास्ते पर कितने ऑटो चलते हैं।