फोटो सहित
अपनों पर करम, गैरों पर सितम... साहब! ये अच्छी बात नहीं
सबहेड
साइकिल ट्रैक पर वाहन दौड़ा रहे लोगों के हो रहे चालान, पुलिस की पीसीआर पर कोई कार्रवाई नहीं
छठे दिन साइकिल ट्रैक पर वाहन दौड़ा रहे 21 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागी यूटी पुलिस एक ओर जहां साइकिल ट्रैक पर वाहन दौड़ा रहे लोगों के खिलाफ धड़ाधड़ चालान काटकर उन्हें गिरफ्तार कर रही है, वहीं पुलिसकर्मी खुद नियम तोड़कर अदालत के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। वीरवार को सेक्टर-47 के लाइट प्वाइंट के पास साइकिल ट्रैक पर पुलिस की पीसीआर खड़ी रही लेकिन इसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया। यह लोग साइकिल ट्रैक पर वाहन दौड़ा रहे थे। इससे पहले साइकिल ट्रैक पर वाहन चलाने के मामले में 149 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, हालांकि सभी को जमानत मिल गई है।