फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग 2 छापामारी, महिला 100 ड्र्ग्स इंजेक्शन व युवक 210 ग्राम चरस सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरस के साथ युवक और इंजेक्शनों समेत महिला काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर पुलिस ने एक महिला और युवक को नशीले पदार्थ के साथ काबू किया है। ऑपरेशन सेल पुलिस ने युवक से 210 ग्राम चरस और सेक्टर-39 पुलिस ने महिला से 100 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-56 निवासी गुलाबो के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार महिला लंबे समय से नशा सप्लाई के धंधे में संलिप्त है। आरोपी महिला के बारे में कुछ दिन पहले नशा तस्करी में गिरफ्तार दूसरे आरोपी ने सूचना मिली थी। इसके बाद से पुलिस टीम के सदस्य उसकी निगरानी में लग गए। रविवार सुबह महिला को घर से कुछ दूरी पर महिला कांस्टेबलों ने काबू कर लिया। उसके हाथ में एक थैला था, जिसमें से 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं, दूसरी छापामारी में ऑपरेशन सेल पुलिस ने सेक्टर-42 डिवाइडिंग से मोहाली फेज-10 निवासी आशिफ खान को गिरफ्तार किया। आरोपी की जेब से 210 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें