महिला से बैग छीनकर भाग रहा झपटमार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ग्रेन मार्केट में महिला से बैग छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने वारदात स्थल से थोड़ी ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 2 हजार कैश, 2 मोबाइल और दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर-26 निवासी भूरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज होने की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार धनास निवासी महिला नीलम ग्रेन मार्केट गई थी। इस दौरान भूरा उनका बैग छीनकर पैदल ही फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आसपास के एरिया में पुलिस को अलर्ट कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे बैग बरामद कर लिया।
सेक्टर-37 में महिला से चेन छीनी
सेक्टर-37 सी में बाइक सवार झपटमार घर के पास से ही महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-37सी निवासी संगीता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम को मार्केट गई थी। वहां से लौटकर जैसे ही वह घर के करीब पहुंची तो अचानक पीछे से आए बाइक सवार 2 युवक उनके गले से चेन छीनकर ले गए। महिला की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस स्नैचरों की तलाश में लगी है।
बैग में 2 मोबाइल, 2 हजार कैश व दस्तावेज थे