फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के बाहर पार्क गाड़ियों के काटे दनादन चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


कहां खड़े करें वाहन..घर के सामने ही कटने लगे चालान

-महिला का आरोप ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने किया दुर्व्यवहार
करीब 15 वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया क्लैंप

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-42 स्थित एजी कालोनी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के घरों के बाहर पार्क हुए वाहनों के चालान काटना शुरू कर दिए। गुस्साए लोगों का कहना था कि घर के सामने खड़ी गाड़ियों के चालान पुलिस क्यों काट रही है। शनिवार को इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने करीब 15 वाहनों पर क्लैंप लगा दिया। इस दौरान एक महिला ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर से अनुरोध करने के बावजूद उनसे दुर्व्यवहार किया। लोगों ने आरोप लगाया कि जब पूछा गया कि आखिरकार उनके वाहनों का चालान क्यों काटा जा रहा है तो पुलिसकर्मी भड़क गए और बदसलूकी करने लगे।
शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घरों के सामने बहुत सारे वाहन पार्क थे। इस दौरान साउथ वेस्ट डिवीजन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश टीम के साथ वहां पहुंचे और चालान कर वाहनों को क्लैंप लगा दिए। देखते देखते ही भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एतराज जताया लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उनकी एक नहीं सुनी। सुमित कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-42 स्थित एजी कालोनी में रहते हैं। वह हरियाणा विधानसभा में कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर खड़ी थी। उन्हें पता चला कि ट्रैफिक पुलिस वाहनों का चालान कर रही है तो वह मौके पर पहुंचे और कार को ले जाना लगे तभी इंस्पेक्टर ने रोक लिया और लाइसेंस मांगा। रॉंग पार्किंग का चालान काटकर उन्हें थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से खड़े करते हैं वाहन
वाहनों के चालान कटने पर लोगों में रोष था। लोगों ने बताया कि यह पहली बार हुआ है। वो लोग पिछले 15 सालों से घर के बाहर ही अपने वाहनों को पार्क करते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कोई जागरूक अभियान नहीं चलाया। इस मामले में जब इंस्पेक्टर को फोन किया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें