फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर नोकझोंक में दो लोगों से मारपीट, छाती व किडनी के पास गोदे चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबे पर दो गुट भिड़े, दो गंभीर
विज्ञापन

सीने और किडनी के पास किए चाकू से कई वार, जीएमसीएच-32 में भर्ती
हमलावरों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
आरोपियों में एक हिमाचल के मंडी और दूसरा हरियाणा के यमुनानगर निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जीएमसीएच-32 के गेट के समीप ढाबे पर बीते वीरवार की रात खाना खाने पहुंचे दो गुटों में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। एक गुट के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों पर बहस, गाली-गलौज के बाद हमला बोल दिया। हमलावरों ने सीने और किडनी के पास तेजधार चाकू से कई वार किए। बेखौफ हमलावर दोनों को लहूलुहान करने के बाद मौके पर डटे रहे। ढाबे के कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस के पहुंचने से पहले एक हमलावर मौके से फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायलों को तुरंत जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान मोहाली के गांव तारापुर निवासी दाताराम (28) और हरजीत (27) के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमाचल के जिला मंडी निवासी कुलदीप चंद और हरियाणा के जिला यमुनानगर के मुस्तफाबाद निवासी नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने ढाबे के कर्मचारियों सहित घायलों के बयान दर्ज कर आरोपी हमलावरों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
दाताराम और हरजीत इटियोज कार (पीबी01बी-8582) में ढाबे पर पहुंचे। वे खाना खा रहे थे कि कुछ ही देर बाद कार (सीएच02एए-3731) में सवार तीन लोग ढाबे पर पहुंचे। यहां पर तीनों की दाताराम और हरजीत से पानी का एक जग उठाने को लेकर बहस हो गई, जो बाद में गाली-गलौज करने लगे और फिर चाकूसे हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें