फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर छह महीने में बाप के बाद बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बड़वाली ढाणी निवासी कुलदीप के परिजनों को फतेहाबाद के गांव चोबारा में हुए सड़क हादसे की जानकारी मिली तो परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि छह महीने पहले कुलदीप के पिता की मौत हो गई थी। परिवार उस सदमे से अभी तक पूरी तरह से उबरा नहीं था। कुलदीप की मौत ने परिवार के सभी सदस्यों को हिलाकर रख दिया। कुलदीप के दो भाई हैं। सभी बरवाला चुंगी पर ढाबा चलाते हैं।
..............................
पौने 11 बजे हिसार से निकले थे
मिलगेट एरिया निवासी सोनू गुर्जर पिछले 5-7 सालों से गाड़ी चलाता था।
सोनू वीरवार को गांव सातरोड के बच्ची नामक व्यक्ति की गाड़ी लेकर
रात पौने 11 बजे गांव धौलू में कृष्ण की शादी में शामिल होने के लिए अपने
दोस्तों से साथ निकला था। गांव चोबारा के पास तालाब में गाड़ी गिरने से
हुए हादसे की सूचना के बाद भूना पुलिस मौके पर पहुंची थी। रात को ही गाड़ी
में मिले कागजात के आधार पर भूना थाना प्रभारी ने गाड़ी मालिक को फोन कर
हादसे की सूचना दी थी। सोनू के परिजनों का संपर्क नहीं होने पर गाड़ी
मालिक ने सोनू के पड़ोस में रहने वाले रामअवतार को घटना के बारे में सूचित
किया। रामअवतार ने शुक्रवार तड़के सोनू के पिता प्यारेलाल को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें