फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की धोखाधड़ी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी का झांसा दे 13 लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। रेलवे में टीसी के तौर पर भर्ती कराने का झांसा देकर एक दंपति समेत चार लोगों की ओर से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सदर समाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

लखविंदर सिंह और जसप्रीत सिंह निवासी गांव डरोली ने पुलिस को बयान दिया है कि आरोपी भगवंत सिंह, उसकी पत्नी रूपिंदर कौर दोनों निवासी नूरपुरा तहसील भवानीगढ़ संगरूर समेत पलविंदर सिंह निवासी गांव सलेमपुर यूपी और अरबिंद राठौर निवासी कोलकाता ने उन दोनों को रेलवे में टीसी भर्ती कराने का झांसा देकर दोनों से 13 लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो नौकरी दिलाई और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें