फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई युवती से वीडियो वायरल कर पांच करोड़ मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो सहित।
विज्ञापन


दिल्ली के ध्यानार्थ..........



एनआरआई युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली से दबोचा
फेसबुक पर दोस्ती की, फिर दिल्ली में लव-इन-रिलेशन में रहने के दौरान बनाया वीडियो


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
एनआरआई युवती की न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये वसूलने की कोशिश करने के आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष दिल्ली का रहने वाला है और जेट एयरवेज में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट नौकरी करता है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे दिल्ली के द्वारका से रविवार को दबोचा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड ले लिया है। अब पुलिस आरोपी से मोबाइल और लैपटॉप बरामद करेगी, जिससे वीडियो बनाया और सेव किया गया।
मनीष ने पिछले साल युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर मैसेज और फोन कॉल कर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। युवती को दिल्ली बुलाकर आरोपी उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में भी रहा। लेकिन जब युवती चंडीगढ़ लौट आई तो आरोपी उसे फोन कर परेशान करने लगा। उसने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये मांगे। परेशान होकर युवती ने पुलिस को शिकायत कर दी। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-19 थाने में केस दर्ज कर साइबर सेल टीम ने टेकिभनकल सर्विलांस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी पूर्व में एयर इंडिया में भी काम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमोशनल कर मंगवाई अश्लील फोटो
आरोपी ने युवती को इमोशनली भी ब्लैकमेल किया। उसने फोन कर उससे न्यूड फोटो मंगवा लीं। प्रेम में अंधी युवती ने कुछ फोटो उसे भेज दीं। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो के सहारे वह ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने आरोपी की कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस को दी थी। आरोपी को तीन जुलाई को फिर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें