एचसीएस पेपर लीक: न्यायिक हिरासत में गया कुलदीप
चंडीगढ़। एचसीएस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी कुलदीप को एसआईटी ने रिमांड अवधि खत्म होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने पूछताछ पूरी होने के चलते आरोपी कुलदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इससे पहले एसआईटी ने तीसरी बार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसका एक और दिन का रिमांड हासिल किया था। पुलिस आरोपी को उन सभी जगहों पर लेकर गई, जहां उसने कैंडीडेट्स से पैसे लिए थे। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल व दस्तावेज सहित अन्य सामान भी बरामद किया। आरोपी पर ही एचसीएस पेपर लीक प्रकरण के दौरान कैंडीडेट्स लाने और रकम मैनेज करने की जिम्मेदारी थी।