फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक् शा सवार छात्रा से चेन छीनने का प्रयास, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शा सवार छात्रा से चेन छीनने का प्रयास, आरोपी फरार
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-21 के पेट्रोल पंप के समीप बीते रविवार शाम करीब सवा छह बजे सफेद रंग की एक एक्टिवा सवार अज्ञात झपटमार ने रिक्शा पर सहेली संग जा रही एक छात्रा के गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास कर डाला। गनीमत रही कि छात्रा ने स्वयं को थोड़ा पीछे कर लिया, इस कारण झपटमार मकसद में कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद वह एक्टिवा को तेज रफ्तार में दौड़ा कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर पहुंची थाना-19 के पुलिसकर्मियों को छात्रा ने अपनी पहचान सेक्टर-22 निवासी कुशम रावत के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रिक्शा पर सवार होकर सेक्टर-22 से सेक्टर-34 जा रही थी। अंबाला रोड स्थित सेक्टर-21 के पहले पेट्रोल पंप से आगे दूसरे पेट्रोल पंप के समीप अंधेरे रास्ते पर एक्टिवा सवार युवक उनसे सोने की चेन छीनने का प्रयास कर फरार हो गया। छात्रा ने बताया कि अंधेरा होने के चलते वह झपटमार की एक्टिवा का नंबर नोट नहीं कर सकी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिलहाल उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें