फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी युवती से छेड़छाड़ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला में योग सीखने पहुंची एक जापानी युवती ने योग सेंटर के ट्रेनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी योगा ट्रेनर को मंगलवार को पौड़ी न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक जापान से योग सीखने ऋषिकेश पहुंची 26 वर्षीय एक युवती लक्ष्मणझूला स्थित एक योगा सेंटर में योग सीख रही थी। युवती का आरोप है कि बीती 14 फरवरी को योग ट्रेनर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह शिकायत लेकर रविवार देर रात युवती लक्ष्मणझूला थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवा योगा सेंटर के योग शिक्षक सुधीरानंद निवासी लक्ष्मणझूला मूल निवासी उड़ीसा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा के अनुसार सोमवार की देर शाम आरोपी योगा ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थनगरी की छवि पर पड़ रहा असर
तीर्थनगरी विश्व में योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी के नाम से विख्यात है। इसके चलते वर्षभर में करीबन तीन से चार लाख विदेशी ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, तपोवन और स्वर्गाश्रम आदि इलाकों में पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों में विदेशी नागरिकों के साथ हुई अपराधिक घटनाओं ने तीर्थनगरी की छवि खराब हो रही है। दरअसल योग सीखने के लिए आने वाले विदेशी स्थानीय लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं और इसी का फायदा उठाकर लोग विदेशियों के साथ छेड़छाड़ व अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। बहरहाल पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई भी की है।
ऋषिकेश क्षेत्र में विदेशियों के साथ हुई घटनाएं
-25 जुलाई 2011 को रशियन महिला के साथ नीरगड्डू झरने में लूटपाट।
-24 अगस्त 2011 को लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर मैक्सिको निवासी महिला से दुष्कर्म।
-04 दिसंबर 2013 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर यूएस की महिला के साथ दुष्कर्म।
-22 जून 2014 को तपोवन के बाबा मसाज सेंटर में जापानी महिला के साथ छेड़छाड़।
-05 नवंबर 2016 को अमेरिकी महिला से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़।
-14 दिसंबर 2016 को कनाडा निवासी महिला से दुष्कर्म, डीजीपी को ई-मेल पर मिली शिकायत के आधार पर चार जनवरी 2017 को दर्ज हुआ मुकदमा।
-26 जनवरी 2017 को जापानी युवक को पीट पीटकर सड़क पर फेंका गया।
-11 फरवरी 2018 को आयरलैंड निवासी महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें