फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से घर लौट रही मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बीमार मां को अस्पताल में दिखाकर वापस लौट रही मां-बेटी पर मंगलवार रात करीब 11 बजे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बेटी करीब 50 फीसदी से ज्यादा जल गई है, जबकि मां मामूली। दोनों को सेक्टर 16 अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही।
विज्ञापन


पीड़ित महिला माही ने बताया कि उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। वह बेटी अमृता के साथ एक्टिवा से मनीमाजरा अस्पताल दिखाने गई। जांच कराने के बाद जब वह वापस माडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स स्थित घर जा रही थी तो डीसी मांटेसरी स्कूल के गेट के पास उनका एक्टिवा पंचर हो गया। पंचर देखने जब नीचे उतरे तो दो बाइक सवार युवक आ पहुंचे। एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे ने मुंह में कपड़ा बांधा हुआ था। पीछे बैठे युवक ने दोनों पर कुछ तरल पदार्थ डाला और माचिस की तीली फेंककर भाग गए। इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते कि अमृता के शरीर से आग की लपटें उठने लगीं। वह सड़क पर चिल्लाकर भाग रही थी। कुछ ही दूर पर पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी थी। पुलिसकर्मियों को जब पता चला तो अमृता की ओर भागे और आग बुझाई।

पुलिस कर्मियों ने तुरंत अमृता और माही को पीसीआर वैन में डाला और सेक्टर 16 हास्पिटल ले आए। माही की हालत तो ठीक है, लेकिन अमृता ज्यादा जल गई है। सूचना मिलते ही डीएसपी पवन सेक्टर 16 हास्पिटल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी हासिल की। डीएसपी को दिए अपने बयान में माही ने बताया कि उसकी बेटी की शादी इसी महीने की दस तारीख को ढकौली के बसंत विहार निवासी गुरविंदर के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह अमृता और गुरविंदर के बीच विवाद भी हुआ था। माही ने दावा किया है कि गुरविंदर ने शादी तोड़ने की धमकी भी दी थी। डीएसपी पवन ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें