महिला चिकित्सक की संदिग्ध हालत में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के निजी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध मेें इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
शहर के घिकाड़ा रोड निवासी 28 वर्षीय युवती बीएएमएस कर शहर के ही निजी अस्पताल में कार्यरत थी। सोमवार सांय महिला चिकित्सक ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध मेें इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।