फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई महिला का पति स्नैचिंग के केस में गिरफ्तार, वकालत की पढ़ाई कर चुका है

Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एनआरआई पति गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने एक एनआरआई महिला के पति को स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बाइक और और छीना मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली के गांव मुल्लांपुर सोदियन निवासी जुझार सिंह (27) के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेशकर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक सवार जुझार सिंह ने मुंह में रूमाल बांधकर बीते दिनों मौलीजागरां निवासी शिव कुमार से सेक्टर-38 वेस्ट में मोबाइल फोन छीना था। आरोपी जुझार सिंह एलएलबी की हुई है। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी कनाडा में रहती है। आरोपी पिछले डेढ़ साल से ड्रग्स का आदी है। वह नशे के लिए वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने मोबाइल को मनदीप सिंह को 1500 रुपये में बेच दिया। मनदीप ने मोबाइल खरीदकर आगे मोहाली के गांव नंगलियान में दुकानदार हरजिंदर सिंह के पास 2200 रुपये में गिरवी रख दिया। दुकानदार के पास गांव रानीमाजरा निवासी सुरिंदर सिंह का मोबाइल ठीक होने के लिए आया था। इस दौरान उसने सुरिंदर को हरजिंदर सिंह की ओर से गिरवी रखा मोबाइल कुछ दिनों के लिए चलाने के लिए दिया। सुरिंदर ने मोबाइल में अपना सिम डाला तो वह ऑन हो गया और पुलिस सिम के जरिए आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें