चाकू की नोक पर छीना मोबाइल और पर्स
काम से लौट रहा था साइकिल सवार व्यक्ति, मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने की वारदात
मनीमाजरा। शनिवार शाम को काम से लौट रहे एक व्यक्ति से मौली जागरां और रेलवे स्टेशन के रास्ते में तीन युवक ने चाकू की नोक पर पर्स और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेश ने पुलिस को बताया कि वो चंडीगढ़ की एक फैक्टरी में काम करता है। शनिवार शाम को वो अपनी साइकिल से नौकरी से लौट रहा था। वो रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पहुंचा तभी पीछे से तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे रोक कर चाकू की नोक पर उससे पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पर्स में 100 रुपये के अलावा कुछ जरूरी कागज थे।