साढ़े तीन लाख की कॉपर वायर व अन्य मैटीरियल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के प्लॉट नंबर-372 में दिशा एंजेंसिस से चोर साढ़े तीन लाख रुपये की 1.5 एमएम कॉपर वायर, तीन सौ मीटर की 25 कॉयल्स, तीन सौ मीटर की 2.5 एमएम की 15 कॉयल्स और 4.0 एमएम की तीन सौ मीटर की तीस कॉयल्स चुरा ले गए। चोरों ने वारदात को सात फरवरी को अंजाम दिया। प्लॉट के कारोबारी सेक्टर-37 निवासी राजीव बंसल ने सेक्टर-31 थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।