फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी माजरा के ज्वैलरी शॉप पर लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा में जीएच ऑर्नामेंट शोरूम में घुसे चार लुटेरे, दो गोलियां दागीं
विज्ञापन

लूट का प्रयास विफल रहने पर गुस्साए लुटेरों ने बरसा दी गोली
रात आठ बजे की वारदात, ज्वैलरी निकालने को धमकाते हुए शोरूम के मालिक पर दो लुटेरों ने तानी रिवाल्वर
दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार से आए थे लुटेरे, चार शोरूम में घुसे और दो बाहर कार स्टार्ट कर कर रहे थे इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। हथियारबंद लुटेरों ने मंगलवार रात 8 बजे ज्वैलरी शोरूम जीएच ऑर्नामेंट में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। शोरूम मालिक और उनके बेटे के विरोध करने पर लुटेरों ने दो गोलियां दाग दीं। गनीमत रही कि गोली शोरूम मालिक को नहीं लगी। लुटेरों की संख्या छह बताई जा रही है, जिनमें से चार शोरूम की पहली मंजिल पर जा पहुंचे थे, जबकि दो अन्य बाहर खड़े थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। डीएसपी हरजीत कौर और मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शोरूम के मालिक हनुमंत राय भोसले और उनके बेटे सचिन भोसले के बयान पर 6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सचिन भोसले ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह और उनके पिता शोरूम में थे। शोरूम बंद करने का समय हो रहा था। दोनों शोरूम बंद करने की तैयारी में थे। इसी बीच किसी काम से उन्हें नीचे आना पड़ा। वह नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों पर पहुंचे ही थे कि चार लोग जल्दी-जल्दी में उनके शोरूम में दाखिल होने लगे। यह देखकर वह शोरूम में लौट पड़े। शोरूम में घुसते ही दो लुटेरों ने उनके पिता हनुमंत राय भोसले पर रिवाल्वर तान दी और सामान सामने रखने को कहा।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि इस पर उनके पिता हनुमंत राय दोनों लुटेरों को धक्का देकर खुद वर्कशाप में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसी बीच दोनों लुटेरों ने उन पर फायर कर दिया, जिसमें एक गोली शीशे में तो दूसरी दीवार पर जा लगी। यह देख वह खुद बाथरूम की ओर भागा और मदद के लिए गुहार लगने लगा। इतने में गोली की आवाज और उसका शोर सुनकर आसपास के व्यापारी उनकी ओर भागे। इसी बीच शोरूम की ओर लोगों की भीड़ जमा होते देखकर चारों लुटेरे मौके से भाग निकले।

ब्रेजा कार में सवार होकर आए थे लुटेरे
वारदात को अंजाम देने के लिए 6 लुटेरे शोरूम के नीचे पहुंचे थे। सभी लुटेरे दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार में सवार थे, जिसमें दो लोग नीचे कार को स्टार्ट कर खड़े थे और बाकी चार लुटेरे शोरूम की पहली मंजिल पर लूट को अंजाम देने पहुंच गए थे। सचिन के शोर मचाते ही चारों लुटेरे नीचे की ओर भागे और कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पंचकूला बॉर्डर की ओर भागे लुटेरे
वारदात के बाद सभी आरोपी कार लेकर पुराने पंचकूला की ओर फरार हो गए। हालांकि, इस सीमा पर सीआरपीएफ के जवानों का नाका लगता है, लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। वहीं, पुलिस बार्डर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें