फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शाहपुर लाइट प्वाइंट के समीप से पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन ले जाते काबू किया है। तलाशी में पुलिसकर्मियों ने आरोपी के कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डीएमसी निवासी विजय के रूप में हुई है। थाना मलोया में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि बरामद नशा की सामग्री को वह कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था।
विज्ञापन


वाल्मीकि मंदिर से नगदी व चांदी की प्लेट चोरी
चंडीगढ़। सेक्टर-52 के वाल्मीकि मंदिर से अज्ञात चोर बीते रविवार की रात नगदी समेत चांदी की प्लेट पर हाथ साफ कर गए। वारदात का पता उस समय लगा जब मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी मोनू कुमार ने सामान बिखरा पड़ा देखा। जांच करने पर तीन हजार रुपये समेत चांदी की प्लेट चोरी होने का पता चला। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस फिलहाल चोरों का सुराग तलाशने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें