फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की स्टूडेंट ने जालंधर में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर की छात्रा ने जालंधर में फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

जालंधर के डीएवी कॉलेज की थी छात्रा, पीजी में लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। स्थानीय डिवीजन नंबर एक की फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा हिमाचल के जिला हमीरपुर के बड़सर की रहने वाली है और फ्रेंड्स कॉलोनी में पीजी में रहती थी। सूचना पाकर एसएचओ और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा के कमरे को काफी खंगाला लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
मृतका की पहचान शिखा शर्मा निवासी हमीरपुर (हिमाचल)के रूप में हुई है। छात्रा स्थानीय डीएवी कालेज में बीएससी नॉन मेडिकल में पढ़ रही थी। पीजी संचालिका सुनीता ने बताया कि शिखा पहले उनके सामने वाले पीजी में रहती थी। एक दिन शिखा ने आकर कहा कि उसकी पीजी मालकिन से थोड़ा झगड़ा हो गया है, वह उनके यहां शिफ्ट करना चाहती है। बतौर सुनीता शिखा उनके पास 10 अगस्त को आ गई थी। उस समय एक लड़का उसके साथ आया था, जिसे शिखा ने अपना अभिभावक बताकर परिचय कराया। वीरवार को शिखा ने कमरा नहीं खोला तो उन्होंने देखा कि उसका शव पंखे से लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस डिवीजन नंबर एक के एसएचओ कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से शिखा का आधार कार्ड मिला, जिस पर उसका हिमाचल का पता लिखा था। पुलिस ने तत्काल उसके पिता नरेश कुमार से संपर्क साधा तो वह परिवार समेत जालंधर पहुंचे। पिता नरेश ने बताया कि शिखा को पिछले दिनों टाइफाइड हुआ था, जिसके बाद वह ठीक नहीं थी। बुधवार को फोन पर बात की थी तो कहा था कि वह अब कुछ ठीक है और नया रूम लेकर वह सामान को ठीक से रख रही है। इसके बाद ज्यादा बात नहीं हुई। एसएचओ कुलवंत सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच चल रही है। परिवार वालों ने किसी पर शंका जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें