फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलीजागरा में 24 साल के युवक का मर्डर हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलीजागरां में चौबीस साल के युवक का कत्ल
विज्ञापन

देर रात घर जाने के दौरान चार आरोपियों ने किया हमला
वारदात सीसीवीटी में कैद, मरने वाला युवक पंचकूला के एक होटल में शैफ था
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा।
मौलीजागरां स्थित विकास नगर में चार अज्ञात युवकों ने शनिवार देर रात साइकिल से वापस घर लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रात करीब 12.30 बजे मौलीजागरां निवासी पवन साहू (24) साइकिल से अपने घर लौट रहा था। चार अज्ञात लोगों ने पवन को रोका और चाकू से हमला कर फरार हो गए। घटनास्थल पर डॉग स्कवॉयड, मोबाइल फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने फिंगर प्रिंट इकट्ठा किए।
विज्ञापन

पवन साहू तीन साल से मौलीजागरां के विकास नगर स्थित मकान नंबर-1848 में छोटे भाइयों लक्ष्मण और रोशन के साथ किराए पर रहता था। वह पंचकूला स्थित एक होटल में शैफ था। मकान मालिक मंजू ने बताया कि वह रोज दोपहर करीब एक बजे काम पर निकल जाता था और देर-रात घर आता था। रविवार सुबह करीब 3:45 बजे मौलीजागरों के लोगों ने जानकारी दी कि पवन की मौत हो चुकी है।
वारदात के बाद पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। कैमरे में सामने आया कि चार युवकों ने रात करीब 12:30 बजे साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को रोका। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी प्लानिंग से आए थे। पवन से पहले आरोपियों ने किसी और साइकिल सवार को पकड़कर छोड़ दिया था। मृतक के छोटे भाई लक्ष्मण ने बताया कि वह अपने बडे़ भाई पवन और छोटे भाई रोशन के साथ विकास नगर में रहते थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पता नहीं उसके भाई को क्यों इतनी बेदर्दी से मार दिया गया। पवन की मौत की खबर सुनने के बाद दोनों भाइयों का रो रोकर बुरा हाल था। पवन साहू बिहार के जिला दरभंगा के रहने वाला था। पुलिस ने उनके मां-बाप को सूचित किया है। परिवार आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशि शंकर तिवारी का कहना है कि कुछ दिनों से मौलीजागरां में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ गई हैं। दो दिन पहले दो दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। उसके बाद अब बीच राह पर युवक की हत्या कर दी गई है। इस तरह के हालात में पुलिस से एरिया में गश्त बढ़ाने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। जांच में अभी तक सामने नहीं आया है कि असली आरोपी कौन हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कपिल देव, थाना प्रभारी, मौलीजागरां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें