फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एसएसपी से ली जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड एसएसपी से ली जानी थी 22 लाख की रिश्वत
विज्ञापन

सबहेड
आरोपी आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीबीआई जुटा रही साक्ष्य
प्वाइंटर
केस को कमजोर बनाने के एवज में की गई थी डील
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फिरोजपुर रेंज के आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के नाम पर विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला से सेवानिवृत्त एसएसपी शिव कुमार से कुल 22 लाख रुपये रिश्वत ली जानी थी। पांच लाख रुपये उनसे बीती नौ अगस्त को आरोपी अशोक गोयल ने सेक्टर-35 में ले लिए थे जबकि दूसरी किस्त के दस लाख रुपये अशोक ने शिव कुमार से लुधियाना में लिए हालांकि इसी दौरान ट्रैप लगाए बैठी सीबीआई टीम ने उसे धर दबोचा। सीबीआई की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि रिटायर्ड एसएसपी शिव कुमार से कुल 22 लाख रुपये लेना तय किया गया था। केस को कमजोर बनाने के एवज में रिश्वत की यह डील की गई थी।
रिश्वत की यह रकम किसी बैंक अकाउंट में नहीं बल्कि हार्ड कैश के रूप में ली जा रही थी। सीबीआई के पास आरोपी व शिव कुमार के बीच की बातचीत की कॉल डिटेल व ऑडियो रिकॉर्डिंग होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सीबीआई की आगामी जांच में आरोपी आईजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जांच टीम आईजीपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने को प्रयासरत है। इसके लिए आरोपी अशोक गोयल से तीन दिन की रिमांड अवधि के दौरान लगातार सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कई अहम तथ्य सीबीआई के हाथ लगे हैं। आरोपी अशोक गोयल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई अदालत से उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। आरोप है कि आईजीपी के नाम पर सेवानिवृत्त एसएसपी शिव कुमार पर वर्ष 2012 में खत्म हो चुके एक मामले को री-ओपन कर उन्हें जांच के लिए गठित एसआईटी के सदस्य परेशान कर रहे थे। एसआईटी ने शिव कुमार के घर छापेमारी कर कई दस्तावेजों को कब्जे में लिया था। केस कमजोर बनाने के लिए शिव कुमार से 22 लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। रिश्वत की पहली किस्त देने के बाद शिव कुमार ने सीबीआई से शिकायत की। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने आरोपी अशोक गोयल को रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया। गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें