फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल पर कार चढ़ाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ओवर स्पीड गाड़ी को रोकने गए कांस्टेबल को अपनी जान गाड़ी के बोनट पर चढ़ कर बचानी पड़ी। हालांकि उसके बाद बोनट से गिर कर कांस्टेबल को काफी चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। मामला बुधवार शाम का है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक नितिन को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह सेक्टर- 29 चंडीगढ़ का रहने वाला है जो अपनेआप को स्टूडेंट बता रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम जब पंचकूला की तरफ से ओवर स्पीड आ रहे कार को ट्रैफिक कांस्टेबल विनोद कुमार रोकना चाहा। चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल जान बचाता हुआ बोनट पर चढ़ गया। इसके बावजूद आरोपी कार चालक कांस्टेबल को सड़क पर गिराने के चक्कर में गाड़ी तेजी से इधर उधर कर भागने लगा और सामने जा रही दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। उसके बाद आरोपी ने कांस्टेबल को सड़क किनारे गिराते ही फरार हो गया। मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने ऑटो में बैठाकर तुरंत घायल कांस्टेबल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। प्राथमिक इलाज के डाक्टरों ने बताया कि कांस्टेबल के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर आया है। ट्रैफिक कांस्टेबल विनोद ने बताया कि उनकी ड्यूटी हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर लगी थी। शाम करीब 5.30 बजे एक कार में युवक युवती पंचकूला की ओर से ओवर स्पीड में आ रहे थे। जिसके बाद कार चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने कार चढ़ाने की कोशिश की और वह जान बचाने के लिए गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें