फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 18 पेटी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने वीरवार को गांव बुडनपुर और राजीव कालोनी से दो लोगों को अवैध तरीके से रखी शराब के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 पेटी शराब बरामद की है। आरोपियों में मौलीजागरां निवासी साहिल (19) और मनीमाजरा निवासी अश्वनी (26) हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-16 के चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल को गांव बुडनपुर से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 11 पेटी शराब बरामद की गई है। राजीव कालोनी से गिरफ्तार आरोपी अश्वनी से सात पेटी शराब बरामद की। आरोपी अश्वनी ने राजीव कालोनी में किराए पर कमरा लिया था और वहीं पर अवैध शराब की पेटियां रखता था। पुलिस ने आरोपियों पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की ताकि उनके अन्य साथियों का पता भी लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें