फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नकल कराने के आरोपी की धरपकड़ को शामली गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बीते बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा में मोबाइल से नकल करने के आरोपी भूपिंद्र को नकल करवाने वाले उसके भाई राजीव की गिरफ्तारी को पंचकूला पुलिस यूपी के शामली गई है। हालांकि शुक्रवार रात तक आरोपी राजीव पुलिस के हाथ नहीं आया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी भूपिंद्र के 2 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस उसे शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को उक्त विद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक ने आरोपी भूपिंद्र से मोबाइल बरामद किया था। सेंटर कंट्रोलर (प्रिंसिपल) की सूचना पर सेक्टर-19 चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता लगा था कि आरोपी ने परीक्षा से करीब एक घंटे पहले ही विद्यालय के बाथरूम में मोबाइल छुपा दिया था। फिर वह परीक्षा के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षा नियंत्रक को दस्त लगे होने की बात कहकर परीक्षा देने बैठा था। दस्त लगे होने के बहाने से आरोपी ने बाथरूम जाकर वहां रखे मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर अपने भाई राजीव को व्हाट्स एप की थी। लेकिन करीब एक घंटे बाद वह फिर से बाथरूम गया और मोबाइल पर सभी उत्तर याद नहीं होने के चलते वह मोबाइल को परीक्षा हॉल में ही ले आया था। परीक्षा नियंत्रक ने चेकिंग में आरोपी से मोबाइल बरामद कर सेंटर कंट्रोलर से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें