फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर नटवरलाल मनोज ने नाम बदलकर तीन लोगों से की है ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नटवरलाल ने नाम बदलकर तीन और लोगों से की थी ठगी
विज्ञापन


- शोरूम को बैंक के साथ अटैच करवाने के नाम पर ठगे एक लाख 20 हजार रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े शातिर नटवर लाल जगाधरी निवासी मनोज गुप्ता द्वारा तीन और लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद अन्य पीड़ित लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज कराना शुरू कर दिया है। आरोपी ने कई जगहों पर लोगों से धोखाधड़ी की है।

शोरूम केे लीज पर लेने के नाम पर की ठगी
शोरूम को लीज पर लेने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी मनोज गुप्ता ने धोखाधड़ी की है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर ठगी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुरा निवासी रजत सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खन्ना में मौजूद उसके शोरूम को किराए पर देने का विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि 26 नवंबर 2018 को मनोज गुप्ता ने उसके पास पुनीत गुप्ता बनकर फोन किया। पुनीत ने कहा कि वह बंधन बैंक से बात कर रहा है। पुनीत ने कहा कि उसे खन्ना में बंधन बैंक की शाखा खोलनी है इसलिए वह शोरूम की विजिट करवा दे। बताया कि इसके बाद उसने शोरूम का साइज व स्पेस एरिया ई-मेल करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने डीजीएम बंधन बैंक से बात होने और शोरूम को अप्रवू करने का झांसा दिया और कहा कि एक लाख बीस हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर बैंक के डीजीएम को देने होंगे। जिस पर उसे शोरूम के कागजात व सिक्योरिटी के तौर पर एक लाख बीस हजार रुपये लेकर पंचकूला डीजीएम के पास आने को कहा। उसने कहा जिसके बाद रजत सैनी अपने पिता के साथ राजपुरा बाइपास के पास आ गया और वहां पर उन्हें पुनीत गुप्ता भी मिल गया। पुनीत गुप्ता उन्हें अपने साथ पंचकूला सेक्टर-4 स्थित एचपीएससी ऑफिस के बाहर ले आया। उसने वहां पहुंचने पर अप्रूवल लेटर जो कि बंधन बैंक के थे। वह दे दिया। इसके बाद उन्होंने एक लाख 20 हजार रुपये पुनीत गुप्ता को दे दिए।
वह पैसे लेकर पंचकूला सेक्टर-4 एचपीएससी ऑफिस की ओर चला गया। थोड़ी देर बाद पुनीत गुप्ता का उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि वह थोड़ी देर इंतजार करें। काफी समय गुजर जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो उसके नंबर पर फोन किया जोकि स्विच ऑफ जा रहा था। जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ उनके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने रजत सैनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

अपने स्तर पर भी की शातिर ठग की तलाश
पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह बिना पुलिस को सूचित किए वापिस अपने घर चले गए। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर भी शातिर ठग की तलाश की। उन्होंने बताया कि ठगी होने के अगले दिन वह फिर से पंचकूला आए। सेक्टर-4 आने के बाद पता चला कि उसी व्यक्ति ने एचपीएससी ऑफिस के सामने विक्रमजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब से भी 50 हजार रुपये की ठगी की है। इसी तरह उसने कोटकपूरा निवासी नरेश बंसल से भी एचपीएससी ऑफिस के सामने एक लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन


नटवर लाल के खिलाफ शिकायत आई है। मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच कर रही है। जल्द ही आरोपी से सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। क्राइम ब्रांच से भी संपर्क साधा गया है। - रामपाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें