संदिग्ध परिस्थितियों में पोल्ट्री फार्म से युवक लापता
बरवाला। दीपक पोल्ट्री फार्म बरवाला में अपने परिवार के साथ रह रहा एक युवक बतौड़ शादी में गया था और वो वापिस नहीं लौटा। पुलिस चौंकी इंचार्ज बरवाला ऋषि पाल ने बताया कि हिमांशु पुत्र अर्जुन निवासी गांव हंडैल, जिला पोड़ी गढ़वाल जो कि वर्तमान में दीपक पोल्ट्री फार्म बरवाला में करीब सात-आठ सालों से रह रहा था। वह 20 फरवरी की रात को घर से लापता हो गया था। उसके परिजनों ने उसे इधर-उधर ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस ने अर्जुन की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।