फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढें सात लाख की अफीम सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किलो अफीम समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

खन्ना। पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने रविवार की सुबह नाकाबंदी दौरान पांच किलो सौ ग्राम अफीम समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना सिटी दो में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपीडी जसबीर सिंह सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने गांव अलौंड के पास जीटी रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान दो लोग सर्विस लेने पर एक थैला लेकर पैदल जा रहे थे। नाकाबंदी देखकर दोनों वापस जाने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोक लिया। पुलिस ने थैले की तलाशी ली। इस पर थैले से पांच किलो सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुमन कुमार व सौरव कुमार निवासी चारू पोस्ट आफिस पिल्टल राजपुर, जिला चातरा झारखंड के तौर पर हुई। एसपीडी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला की वह झारखंड से अफीम लाकर लुधियाना व जालंधर में सप्लाई करते है। पुलिस अफीम खरीदने वालों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें