फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी पालक की संदिग्ध मौत, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरी पालक की मौत, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

नहर किनारे बेसुध हालत में मिला था, अस्पताल में दम तोड़ा, सिर पर चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। जिले के गांव चाहलां में शनिवार की सुबह नहर के किनारे बेसुध अवस्था में मिले बकरी पालक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। थाना अरनीवाला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव चाहलां वाली निवासी मृतक के बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि कृपाल सिंह शुक्रवार सुबह गांव खियोंवाली ढाब की ओर बकरियां चराने गया था। देर सांय तक जब वह वापस नहीं आया। इस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसकी बकरियां नहर के किनारे मिल गईं। कृपाल सिंह का कोई पता नहीं चला। रात भर तलाश करने के बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे कृपाल सिंह नहर के किनारे बेसुध अवस्था में मिला। उसके सिर पर गहरी चोटें लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने कृपाल सिंह की हत्या की है। थाना अरनीवाला के एसएचओ वेदप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें